3 Idiots Re Release को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ 4 सितंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस खबर के बाद फिल्म के फैंस काफी उत्साहित नजर आए। हालांकि अब इस पूरे मामले पर मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।






