Statement controversy : संजय राउत के बयान पर विवाद, एकनाथ शिंदे शिवसेना के पूर्व सांसद ने दर्ज कराई शिकायत

VIKASH KHALKHO

मुंबई, 11 सितंबर 2025। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बयान पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना भड़की हुई है। शिवसेना के नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने वर्सोवा पुलिस थाने में राउत के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

संजय निरुपम ने अपने ट्वीट्स भी पुलिस को सौंपे हैं और पुलिस से मांग की है कि राउत पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने राउत के बयान को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि “जो नेपाल में हुआ, वह भारत में भी हो सकता है” जैसी टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्र विरोधी है।

Read News : Haryana News : बार-बार गैरहाजिर रहने पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कोर्ट ने किया बक्शीखाना में बंद

निरुपम ने राउत से पहले माफी की मांग की थी, लेकिन गुरुवार तक माफी नहीं मिलने पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि राउत के बयान पर स्वतः संज्ञान (सू मोटो) लेते हुए मामला दर्ज किया जाए।

Read News : nepal violence : काठमांडू का ₹5 अरब का हिल्टन होटल तबाह, बीमा कंपनियों को 31 अरब तक का क्लेम संभव

इस विवाद ने महाराष्ट्र की शिवसेना के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक तनातनी को और बढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *