Betul Youth Death: बैतूल में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, सोशल मीडिया पर ‘गुड बाय’ पोस्ट के बाद मौत से सनसनी

Betul Youth Death: शशांक सोनकपुरिया\ बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनाघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र के कोसमी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

अनंत बोरखड़े के रूप में हुई पहचान

Betul Youth Death: पुलिस जांच में मृतक की पहचान अनंत बोरखड़े के रूप में हुई है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Shahdol NEET Student : NEET रिजल्ट पर नया विवाद छात्रा का दावा- 593 अंक बनने चाहिए थे, मिले सिर्फ 381; NTA से मांगी स्कैन OMR शीट

सोशल मीडिया पोस्ट बनी जांच का अहम हिस्सा

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ समय पहले की गई दो पोस्ट मिली हैं। इनमें कथित तौर पर लिखा गया था, “ओके गुड बाय दोस्तों” और “अगले जन्म मिलेंगे दोस्तों”। इन पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस इन्हें भी जांच का हिस्सा मानकर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन पोस्ट और मौत के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रात में घर से निकला, सुबह ट्रैक के पास मिली बाइक

Betul Youth Death: परिजनों के अनुसार, अनंत बोरखड़े रात में घर से निकला था। सुबह उसकी मोटरसाइकिल रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली, जबकि कुछ दूरी पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Indore Cyber Crime: इंदौर में करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने बताई शराब की लत

Betul Youth Death: पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मृतक शराब का आदी था और पहले भी सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े भावनात्मक पोस्ट साझा कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News: 18 महीनों से साइकिल पर भारत भ्रमण कर रहा बिहार का युवा पहुंचा फरसगांव

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव...

Related Articles

Popular Categories