Rewa Police: रीवा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, सेमरिया पुलिस ने दबोचा

Anuj Nirala

Rewa Police: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने सेमरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया।

NH 146 Road Collapse: पहली बारिश में धंसी करोड़ों की सड़क! NH-146 पर बही पुलिया, भोपाल-सागर मार्ग ठप; निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

Rewa Police: पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए विकाश सिंह पटेल (22 वर्ष) निवासी रहट रतेंगी टोला, थाना सेमरिया, जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

पहले भी दर्ज है छेड़छाड़ का मामला

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सेमरिया थाना में पहले से भी छेड़छाड़ का एक अन्य मामला दर्ज है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Indore Cyber Crime: इंदौर में करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Rewa Police: आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, उपनिरीक्षक लंकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति और जितेंद्र बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *