Rangoli, Painting-Competition: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sanjay Sahu
Rangoli, Painting-Competition

Rangoli, Painting-Competition: रामकुमार भारद्वाज /केशकाल :- भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को थाना केशकाल पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशकाल में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Rangoli, Painting-Competition: यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं कर्तव्यबोध के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

Rangoli, Painting-Competition: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला और निबंध के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

Rangoli, Painting-Competition: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज किशोर राठी, हिडमो कुंजाम, राजकुमारी, भूपेश चंद्राकर, पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय, विद्यालय के प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, रचनात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी विकास बघेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, महिला प्रधान आरक्षक महेश्वरी शांडिल्य, आरक्षक दीपक ध्रुव, मनोहर निषाद, अजय सलाम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी विकास बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके आदर्शों, दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर समाज एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Rangoli, Painting-Competition: प्रतियोगिता के विजेता

निबंध लेखन: प्रथम – शालिनी निर्मलकर
चित्रकला: प्रथम – प्रतिज्ञा मंडावी
रंगोली: प्रथम – नादिया एवं मालती
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
केशकाल पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं जन-जागरूकता आधारित कार्यक्रमों से युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए व्यक्तित्व विकास एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *