CG NEWS : करणी सेना अध्यक्ष की चेतावनी: “छत्तीसगढ़ में पुलिसवालों के घर में घुसेंगे” — वीरेंद्र तोमर के समर्थन में राज शेखावत का आक्रामक बयान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर । क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सूदखोरी के आरोप में गिरफ्तार वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब एक घंटे तक लाइव रहकर कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने तोमर के साथ गलत किया है। शेखावत ने कहा कि जल्द ही रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी तारीख और स्थान की घोषणा जल्द होगी।

CG NEWS : शेखावत ने कहा कि वीरेंद्र तोमर कोई आतंकवादी नहीं था, फिर भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि तोमर को नंगे पैर हथकड़ियों में जकड़कर धूप में घुमाया गया। कुछ पुलिसकर्मी उस पर पैर रखकर उसे खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे पुलिसवालों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है, लेकिन यहां एक निहत्थे व्यक्ति पर अत्याचार किया गया।

CG NEWS : शेखावत ने कहा कि जब देश में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, तो अंडे का ठेला लगाने वाला व्यक्ति व्यापारी क्यों नहीं हो सकता। वीरेंद्र तोमर ने कारोबार किया, जिसे जरूरत थी वही उसके पास पैसे लेने आया था। सब कुछ कागजी कार्रवाई के तहत हुआ। ऐसे में उसे अपराधी की तरह पेश करना गलत है।

CG NEWS : उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि सभी क्षत्रिय तैयार रहें। कहा कि जो भी अधिकारी या मंत्री इस कार्रवाई में शामिल है, उसके घर जाकर जवाब दिया जाएगा। शेखावत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के भाई, पत्नी और मां को झूठे मामलों में फंसाया है और घर में घुसकर मारपीट की।

CG NEWS : उन्होंने टीआई योगेश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने वीरेंद्र तोमर की मां और बहन के साथ दुर्व्यवहार किया। शेखावत ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा ही व्यवहार जारी रहा तो हम भी उनके घर जाकर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब आक्रामक होगा।

CG NEWS : शेखावत ने सभी क्षत्रिय समाज के लोगों से कहा कि वे मजबूत डंडा और केसरिया झंडा लेकर रायपुर पहुंचें। उन्होंने कहा कि हम आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। चाहे जितनी पुलिस फोर्स बुला लो, हमें रोका नहीं जा सकेगा।

CG NEWS : उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब बड़े घोटालों में आरोपी रहे अधिकारी और नेता जेल में हैं, तब उनका जुलूस क्यों नहीं निकाला गया। समीर विश्नोई और रानू साहू जैसे लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

CG NEWS : शेखावत ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री से पूछ लेना कि राज शेखावत कौन है। मैंने कई आतंकवादियों को मार गिराया है, मैं फौजी हूं और अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ना जानता हूं। सरकार को अपनी गलती सुधारनी होगी, नहीं तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

CG NEWS : रायपुर पुलिस ने 9 नवंबर को सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामलों में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला था। इस दौरान वह नंगे पैर और फटी बनियान में लंगड़ाते हुए चल रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क पर गिर गया। उसकी पत्नी ने पुलिस पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था।

CG NEWS : वीरेंद्र तोमर के खिलाफ रायपुर के कई थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर है। उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार बताया जा रहा है।

CG NEWS : तीन महीने पहले राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा था कि वीरेंद्र तोमर का संगठन से कोई संबंध नहीं है। मकराना ने स्पष्ट किया था कि करणी सेना एक सामाजिक संगठन है और इसका किसी भी अवैध गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *