Saturday, June 6, 2026
36.8 C
Raipur

sukma News : प्रधानमंत्री आवास योजना : नक्सल प्रभावित इलाकों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ का कमाल

sukma News : कृष्णा नायक सुकमा/ सुकमा:– छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो अक्सर घने जंगलों, सीमित संसाधनों और नक्सल चुनौतियों के लिए जाना जाता है, आज एक सकारात्मक परिवर्तन की कहानी बयां कर रहा है। यह कहानी है कोंटा विकासखंड के दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम पंचायत मेहता की निवासी श्रीमती सुन्नम बद्री की, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के सहारे अपने कच्चे झोपड़ीनुमा घर को पक्के मकान में बदल दिया है।

sukma News : श्रीमती बद्री का जीवन संघर्षों से भरा था। वह अपने परिवार के साथ एक अस्थायी मिट्टी की झोपड़ी में रहती थीं। बरसात में टपकती छत और गर्मी में दरकती दीवारें उनके परिवार, खासकर छोटे बच्चों के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं थीं। मेहता जैसे दूरस्थ गाँव में, जहाँ परिवहन की सुविधाएँ न के बराबर हैं, निर्माण सामग्री लाना भी एक बड़ी चुनौती थी।

sukma News : ऐसे बदला जीवन

 

sukma News : वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत “नियद नेल्लानार योजना” (स्थानीय गोंडी भाषा में ‘नियद नेल्लानार’ का अर्थ ‘आपका अच्छा घर’ होता है) ने उनके जीवन में उम्मीद की किरण जगाई। उन्हें पक्के घर के लिए स्वीकृति मिली। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदाय के सामूहिक सहयोग से श्रीमती बद्री का संकल्प रंग लाया। तमाम भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने अपना घर बनाने का सपना पूरा किया।

sukma News : जब मिला ‘गृह-प्रवेश’

1 नवम्बर 2025 का दिन श्रीमती बद्री के लिए अविस्मरणीय बन गया। जब स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने अपने नए पक्के घर की चौखट पर पहला कदम रखा, तो उनकी आँखों में आँसू थे। लेकिन इस बार ये आँसू लाचारी या संघर्ष के नहीं, बल्कि संतोष और गर्व के थे।

‘नियद नेल्लानार’ बन रही मील का पत्थर

यह योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुकमा जैसे जिलों में सामाजिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार का एक बड़ा प्रतीक बन रही है। यह योजना संदेश दे रही है कि विकास की किरण अब जंगलों के बीच बसे सबसे दूरस्थ कोनों तक भी पहुँच रही है।

सच्चा संकल्प और सरकारी सहयोग

सुकमा कलेक्टर, देवेश कुमार ध्रुव ने इस उपलब्धि पर कहा, “नियद नेल्लानार योजना के तहत पीएमएवाई-जी का क्रियान्वयन सुकमा में स्थित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।

असंभव भी संभव हुआ

 

sukma News : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि मेहता जैसे दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों में आवास योजना का सफल क्रियान्वयन केवल भौतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। श्रीमती बद्री का घर यह प्रमाण है कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता मिलकर कार्य करते हैं, तब असंभव भी संभव हो जाता है। श्रीमती बद्री का यह घर अब सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढाँचा नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और उम्मीदों की मजबूत नींव पर खड़ा एक स्मारक है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories