Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Crime News: रायपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय शातिर चोर सौरभ बुरान्डे...

Crime News: रायपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय शातिर चोर सौरभ बुरान्डे गिरफ्तार, 3.28 लाख का माल बरामद

0
117
Crime News
Crime News

Crime News: रायपुर : रायपुर की रेल पुलिस (जीआरपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय शातिर चोर सौरभ बुरान्डे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 3,28,000 रुपये मूल्य का सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Crime News: जीआरपी की निगरानी टीम लंबे समय से वाल्टेयर रेल लाइन पर हो रही चोरियों पर नजर रखे हुए थी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों गोलू उर्फ सन्नी सोनवानी और सुमित विश्वकर्मा से पूछताछ में सौरभ का नाम सामने आया, जिसके बाद 10 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:20 बजे उसे पकड़ा गया।

Crime News: पूछताछ में सौरभ बुरान्डे ने पिछले 15 वर्षों से ट्रेनों में चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। वह पहले भी जीआरपी गोंदिया, जीआरपी रायपुर और महासमुंद सिटी कोतवाली में गिरफ्तार हो चुका है। पकड़े जाने के डर से वह बागबाहरा, महासमुन्द, राजिम और गोंदिया जैसे स्थानों पर अपना ठिकाना बदलता रहा।

Crime News: आरोपी से जब्त संपत्ति में

सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट (कीमत लगभग 1,30,000 रु) – ट्रेन लिंक एक्सप्रेस
सोने का हार (कीमत लगभग 1,70,000 रु) – प्लेटफार्म रायपुर
रेडमी मोबाइल (कीमत 28,000 रु) – शालीमार एक्सप्रेस
अन्य मोबाइल: चीवो, वनप्लस और नोचिंग कंपनी के फोन (विभिन्न ट्रेनों से चोरी)

Crime News: इन सभी जब्तियों से जुड़े कुल छह मामलों में आरोपी की संलिप्तता पाई गई है। जीआरपी रायपुर की इस कार्रवाई से ट्रेन यात्राओं में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर बड़ी रोक लगने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here