TI Transfer: : यातायात थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, कई TI बदले, ASI सहित आरक्षकों का तबादला

Sanjay Sahu

TI Transfer: : रायपुर : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में शहर के कई यातायात थाना प्रभारियों, TI और अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार यातायात टाटीबंध के थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर साहू को तेलीबांधा स्थानांतरित किया गया है, वहीं निरीक्षक विशाल कुजुर को तेलीबांधा से टाटीबंध भेजा गया है।

TI Transfer: : इसके साथ ही यातायात विभाग के कुल चार थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है।तबादला सूची में ASI और आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें आवश्यक प्रशासनिक कारणों के तहत बदला गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *