Korba News:  कोरबा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक अली के घर पर  बुलडोजर कार्रवाई

Korba News: कोरबा। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में रज्जाक अली को मुख्य आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने उनके मकान और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में निर्माण नियमों के विपरीत पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया।
Korba News: कार्रवाई के दौरान नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।
Korba News: प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई जारी है और निर्माण के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल है और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories