Gwalior News : ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, राजीनामा नहीं करने पर युवक पर जानलेवा हमला

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना मुरार थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी की बताई जा रही है। आरोपियों ने युवक को उसके ही घर के बाहर घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior News : मिली जानकारी के मुताबिक, पुराने मारपीट के मामले में राजीनामा नहीं करने पर बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। आधा दर्जन से अधिक बदमाश लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Gwalior News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने चार बदमाशों पर मामला दर्ज** कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *