Rewa Truck Loot CCTV : मैदानी पेट्रोल पंप के पास ट्रक से लूट, चालक को बेरहमी से पीटा

0
98
ट्रक से लूट, चालक को बेरहमी से पीटा

रीवा: शहर के चौरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहे चावल से लदे ट्रक पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने न सिर्फ ट्रक से चावल के बोरे लूट लिए, बल्कि चालक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

नो एंट्री बनी वारदात की वजह

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सज्जन साकेत सेमरिया के पटेहरा गांव से चावल लोड कर रीवा के पीटीएस चौराहा स्थित एफसीआई गोदाम जा रहा था। मैदानी पेट्रोल पंप के पास नो एंट्री के कारण उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और खाना लेने चला गया।

लौटते ही हुआ हमला

चालक जब खाना लेकर वापस लौटा तो उसने देखा कि करीब आधा दर्जन बदमाश ट्रक से चावल के बोरे उतार रहे हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। चालक का आरोप है कि इस हमले में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जो बदमाशों के साथ थीं।

CCTV में कैद पूरी घटना

पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही चौरहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा।

Read More : Rewa Sanitation Strike : रीवा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, मैदानी क्षेत्र में एक संगठित गिरोह लंबे समय से सक्रिय है, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here