Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : फिल्मी स्टाइल गुंडागर्दी – पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार,...

Rewa News : फिल्मी स्टाइल गुंडागर्दी – पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार, बोनट पर लटकाकर घसीटा…

Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके शिल्पी प्लाजा में सनसनीखेज घटना हुई। कार सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और फिल्मी अंदाज में बोनट पर लटकाए घसीटते रहे। गनीमत रही कि आरक्षक की जान बच गई, वरना हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था।

Rewa News : जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल पांडेय किसी काम से शिल्पी प्लाजा आए थे। लौटते समय कार सवार युवकों से मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने आरक्षक से मारपीट भी की। मारपीट शांत होने के बाद जब आरक्षक वहां से जाने लगे, तभी दोनों युवकों ने बदले की नीयत से कार चढ़ा दी। पुलिसकर्मी जैसे-तैसे बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

यह पूरा घटनाक्रम पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों ध्रुव श्रीवास्तव और आदित्य केशरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार संध्या मेडिकल स्टोर संचालक राकेश कुमार खंडेलवाल की बताई जा रही है, जिसका नंबर MP 17 ZN 7788 है।

इस घटना ने रीवा शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here