Regional Tourism Conclave : ग्वालियर में आज से रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की शुरुआत, समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें…

0
142
Regional Tourism Conclave
Regional Tourism Conclave

Regional Tourism Conclave

1. ग्वालियर में आज से रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की शुरुआत
ग्वालियर में आज से दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा। इसमें पर्यटन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद होगा। सरकार का फोकस पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर रोजगार और नई संभावनाएं खोलना है।

2. मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर
प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश की संभावना है। 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा में अलर्ट, वहीं भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश के आसार हैं। अब तक प्रदेश में 35.6 इंच बारिश दर्ज हुई है।

3. राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव
मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर प्रदेश में तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव शुरू हो गया है। भोपाल में योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम हॉकी मैच में शामिल होंगे।

4. सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सुबह नोएडा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर बाद भोपाल लौटेंगे। शाम 4:30 बजे भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

5. मंत्री विश्वास सारंग ने दी श्रद्धांजलि और शपथ
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री विश्वास सारंग ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और फिट इंडिया की शपथ दिलाई। टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस गतिविधियों का आयोजन हुआ। सारंग ने खिलाड़ियों से खेलों को बढ़ावा देने और लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here