Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News : छिंदवाड़ा: मोयारी बंद खदान में मिट्टी धंसने से दो...

Chhindwara News : छिंदवाड़ा: मोयारी बंद खदान में मिट्टी धंसने से दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

0
126
Chhindwara News
Chhindwara News

Chhindwara News : अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा : जिले के मोयारी खदान में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद खदान में मिट्टी खिसकने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

READ MORE: Gwalior News : ग्वालियर में माता के जागरण के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी नामजद, एक हिरासत में

 

Chhindwara News : घटना की जानकारी मिलते ही जुन्नारदेव SDM, पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे दोनों नाबालिगों के शव बाहर निकाले गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

Chhindwara News : मौके पर परासिया SDM, जुन्नारदेव और परासिया SDOP, थाना प्रभारी राकेश बघेल, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे और अंबाडा चौकी प्रभारी संजय सोनवाने सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Chhindwara News : प्रशासन ने इस घटना के बाद बंद पड़ी खदानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में बंद खदानों में न जाएं क्योंकि ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here