Sunday, May 17, 2026
36.1 C
Raipur

CG NEWS : हाईकोर्ट ने खराब सड़कों पर जताई सख्ती, PWD और NHAI से जवाब तलब – जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

CG NEWS : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में जर्जर सड़कों और लगातार हो रहे हादसों पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने PWD और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे खराब सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द ठोस कदम उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि आम नागरिकों की जान जोखिम में न आए। कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी विभाग या एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

READ MORE : Chhindwara News : छिंदवाड़ा: मोयारी बंद खदान में मिट्टी धंसने से दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

 

CG NEWS : यह मामला तब सामने आया जब एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल हो जाने के कारण 19 लोगों की जान चली गई थी। चालक वाहन से कूद गया और गाड़ी 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबरें अखबारों में प्रकाशित होते ही कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर लिया।

CG NEWS : PWD की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रोड (NH-343) की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार से 740 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। कार्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है और मई 2025 में ठेका दे दिया गया है। हालांकि बारिश के चलते फिलहाल अस्थायी मरम्मत कार्य 2.81 करोड़ रुपये की लागत से जारी है। ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए भी प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं, लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिली।

CG NEWS : NHAI ने जानकारी दी कि बिलासपुर, मुंगेली और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 10 ब्लैक स्पॉट्स में से कई को हटाया जा चुका है। बिलासपुर के सेंदरी जंक्शन पर नई सर्विस रोड लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि लिमतरा मोड़ पर 3.98 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है।

CG NEWS : कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कोरबा से रायपुर के बीच NH-130 पर स्थित पावर प्लांट्स की फ्लाई ऐश ढुलाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते। ट्रकों से उड़ने वाली राख दिन में भी दृश्यता खत्म कर देती है, जिससे हादसे होते हैं और मरम्मत कार्य भी खराब हो जाते हैं। साथ ही, आसपास के गांवों में श्वसन संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं।

CG NEWS : कोर्ट ने NTPC और CSPGCL को छोड़कर अन्य निजी पावर प्लांट्स—जैसे KSK महानदी, DB Power (बरादरहा), BALCO, SKS Power, ACB Power आदि से स्पष्टीकरण मांगा है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी इस मामले में पक्षकार बनाते हुए हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अब इस मामले की नियमित मॉनिटरिंग होगी और अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Self Study Success: बिना ट्यूशन और कोचिंग के महक अग्रवाल बनी टॉपर; 12वीं में 95.8% लाकर रचा इतिहास

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद...

Related Articles

Popular Categories