Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh टीकमगढ़ में लव जिहाद का मामला, आरोपी फरार

टीकमगढ़ में लव जिहाद का मामला, आरोपी फरार

संवाददाता संतोष कुशवाहा /टीकमगढ़ – टीकमगढ़ जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उबेश खान ने पिछले तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, उनकी पहली मुलाकात आरोपी की बहन सोफिया के माध्यम से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में तब्दील हुई और शादी का वादा किया गया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार अंतरंग संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिए। अब जब भी पीड़िता शादी की बात करती है, तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

उपेंद्र छारी, टीआई कोतवाली टीकमगढ़ – पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली टीकमगढ़ में धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here