CG BREAKING : अमर अग्रवाल को राजभवन से बुलावा, राज्यपाल से मुलाकात के बीच कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, जानिए कब होगा ऐलान

CG BREAKING : रायपुर : छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को राजभवन से फोन आया, जिसके बाद वे राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अमर अग्रवाल का कहना है कि यह मुलाकात पहले से तय थी।

CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कैबिनेट विस्तार की हरी झंडी मिल चुकी है। उन्होंने हाल ही में राज्यपाल से मुलाकात भी की थी। माना जा रहा है कि कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल होंगे, जिनमें एक सामान्य वर्ग से, एक अनुसूचित जनजाति से और एक पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

CG BREAKING : मंत्री बनने की दौड़ में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम चर्चा में है। इनमें से तीन को मंत्री पद मिल सकता है।

CG BREAKING : बताया जा रहा है कि मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी और उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा। पहले जिन नामों पर अटकलें लगाई जा रही थीं, जैसे लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा, फिलहाल उनके पद पर खतरा नहीं दिख रहा।

CG BREAKING : सूत्रों के अनुसार अगस्त में संसदीय सचिवों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति हो सकती है। इसमें वरिष्ठ और युवा विधायकों का संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। यह परंपरा भाजपा शासन में डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था, लेकिन बाद में खुद भूपेश बघेल सरकार ने भी इसे जारी रखा था। अब विष्णुदेव साय सरकार भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories