Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain AJAKS Mahadhiveshan : उज्जैन में जुटेगा अजा-अजजा समाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

Ujjain AJAKS Mahadhiveshan : उज्जैन में जुटेगा अजा-अजजा समाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा मालवांचल अजाक्स महाधिवेशन

Ujjain AJAKS Mahadhiveshan : उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में मध्य प्रदेश अजा-अजजा अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा द्वितीय मालवांचल अजाक्स महाधिवेशन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले इस विशाल सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर अजाक्स की जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर होगा मंथन कोठी पैलेस स्थित जिला अजाक्स कार्यालय में आयोजित बैठक में महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण करना और ग्रामीण क्षेत्रों के शोषित-पीड़ित वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए ठोस रणनीति बनाना है।

10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अजाक्स के प्रांतीय महासचिव महेश विरोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि इस महाधिवेशन में मालवांचल क्षेत्र के 10 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और समाजजन हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वर्ग के भविष्य और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

संविधान और समाज के प्रति प्रतिबद्धता प्रांतीय सचिव डॉ. रमेशचंद्र चांगेसिया ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान द्वारा दी गई लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने के लिए समाज के उत्थान हेतु सार्थक निर्णय लेना अनिवार्य है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रतनलाल परमार ने की। इस दौरान डॉ. कन्या मेडा, डॉ. प्रमोद मालवीय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here