Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG 8 Principals Suspended: खराब रिजल्ट पर गिरी गाज, 8 प्राचार्य सस्पेंड...

CG 8 Principals Suspended: खराब रिजल्ट पर गिरी गाज, 8 प्राचार्य सस्पेंड और 13 की वेतनवृद्धि रोकी गई; प्राचार्य संघ ने खोला मोर्चा

CG 8 Principals Suspended: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के खराब परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद अब प्राचार्य संघ में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विभाग ने कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों के 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया है, जबकि 13 अन्य प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। इस फैसले के विरोध में प्राचार्य संघ ने आपात बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन के संकेत दिए हैं।

CG 8 Principals Suspended: जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान कई स्कूलों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक पाया गया। कुछ स्कूलों में पास प्रतिशत 30 से 40 फीसदी तक ही सीमित रहा। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्राचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

CG 8 Principals Suspended:कार्रवाई के तहत 8 प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया, जबकि 13 अन्य प्राचार्यों की वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई। विभाग का कहना है कि स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम के लिए संबंधित प्राचार्य जिम्मेदार हैं और शिक्षा की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

READ MORE: CG NEWS: भारतमाला परियोजना पर फिर उठे सवाल, सड़क निर्माण के दौरान वन भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

CG 8 Principals Suspended:इधर, इस फैसले के बाद प्राचार्य संघ में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए आपात बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेशभर के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया और सरकार के फैसले का विरोध किया।

CG 8 Principals Suspended:प्राचार्य संघ का कहना है कि सिर्फ प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। संघ के मुताबिक, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, संसाधनों का अभाव, ग्रामीण इलाकों की समस्याएं और विद्यार्थियों की अनियमित उपस्थिति जैसे कई कारण खराब रिजल्ट के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में बिना परिस्थितियों को समझे सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं है।

CG 8 Principals Suspended:संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कार्रवाई वापस नहीं ली, तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्राचार्य संघ शिक्षा विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर सकता है।

READ MORE: CG ACB NEWS: “40 हजार दो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई…” रिश्वत लेते ढाबे में पकड़ा गया ASI, ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

CG 8 Principals Suspended:वहीं शिक्षा विभाग अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहा है। विभाग का कहना है कि छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं किया जा सकता और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here