CG NEWS : रायपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की आड़ में अवैध शराब कारोबार, 40 लाख की खेप जब्त, प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की आड़ में शराब के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। नए साल पर खपाने के लिए हरियाणा से मंगाई गई लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने जब्त किया है। यह कार्रवाई शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर स्थित एक गोदाम में की गई, जहाँ से करीब 300 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा करीब 2600 लीटर बताई गई है।

CG NEWS : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम को पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए साल के अवसर पर अवैध रूप से हरियाणा निर्मित शराब की आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी सौरभ सिंह को हिरासत में लेकर उसके क्रांतिप्रकाशपुर स्थित गोदाम में तलाशी की गई, जहाँ से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ।

CG NEWS : आबकारी विभाग के अनुसार सौरभ सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है और इसी गतिविधि की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब सप्लाई कर रहा था। बताया गया कि वह छोटे विक्रेताओं तक शराब पहुंचाता था। पूर्व में भी उसके गोदाम पर छापा डाला गया था, उस दौरान वह फरार हो गया था, जबकि लगभग 26 से 27 लाख रुपये की शराब के साथ उसके ट्रांसपोर्ट मैनेजर भगवान पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में शराब पंजाब से लाई गई थी, जबकि इस बार खेप हरियाणा से मंगाई गई थी।

CG NEWS : आबकारी अमले को संदेह था कि नए साल के दौरान फिर से शराब मंगाई जा सकती है, इसलिए मुखबिरों की तैनाती की गई थी। आशंका के अनुरूप छोटे विक्रेताओं में से किसी ने हरियाणा से लाई जा रही शराब और उसे गोदाम में स्टॉक करने की जानकारी दी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।कार्रवाई में सफलता मिलने के बाद आबकारी विभाग ने सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *