Janjgir-Champa Crime: लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, पैसे नहीं देने पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; दो नाबालिग हिरासत में

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लूट की नीयत से एक चौकीदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो नाबालिगों ने पहले बाइक सवार चौकीदार से लिफ्ट मांगी, फिर रास्ते में उससे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janjgir-Champa Crime: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खोखरा गांव निवासी राजेश सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से चौकीदार था। रविवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर के बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिगों ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों ने राजेश से पैसों की मांग की।

Janjgir-Champa Crime: जब राजेश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजेश जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे कई बार चाकू मारा।

Janjgir-Champa Crime: घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *