CG Politics: फिल्म में CM बन सकते हैं टीएस बाबा, BJP में नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल और अजय चंद्राकर ने कही ये बात

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics: रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सिंहदेव बीजेपी में आ जाएं, तो उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना देंगे। इस पर अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है।

 

READ MORE: Dhanteras 2025 : घर में 13 दीपक जलाकर चुपचाप कर लें ये 4 चमत्कारी उपाय, साल भर बरसेगा पैसा….

CG Politics: श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि टीएस बाबा बीजेपी में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, लेकिन फिल्म में जरूर बन सकते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अजय चंद्राकर उन्हें फिल्म में मुख्यमंत्री बना सकते हैं, जैसे अनिल कपूर फिल्म में बने थे। संभव है कि अजय चंद्राकर किसी फिल्म की कहानी सोच रहे हों, इसलिए ऐसा बयान दिया।

CG Politics: एक दिन के मुख्यमंत्री वाले बयान पर अब सियासत गरम हो गई है। टीएस सिंहदेव ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अजय चंद्राकर ने मजाक में यह बात कही होगी, लेकिन यह बयान हल्केपन वाला है।

CG Politics: बिलासपुर में दिए गए अपने बयान के बाद टीएस सिंहदेव फिर चर्चा में आ गए हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री न बन पाने का दर्द अब भी उनके मन में बाकी है, जो समय-समय पर उनके बयानों में झलक जाता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *