Kiran Singh Dev Accident: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, कार ट्रक से टकराई, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Kiran Singh Dev Accident: रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्घटना में उन्हें कमर और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Kiran Singh Dev Accident: जानकारी के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

Kiran Singh Dev Accident: हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी कार में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

Kiran Singh Dev Accident: सूत्रों के अनुसार, किरण सिंह देव को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें एयर एंबुलेंस या हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। हादसे में उनका चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर भाजपा या प्रशासन की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Sarangarh-Bilaigarh News: उफनते नाले में बही कार चौथे दिन मिली: कार के भीतर मिले दंपती के शव, NDRF-SDRF और पंजाब के गोताखोरों ने पूरा...

Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते...

CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में...

Related Articles

Popular Categories