HomeChhattisgarhRaipur Maha Bandh Protest : PM मोदी के दौरे से ठीक पहले,...

Raipur Maha Bandh Protest : PM मोदी के दौरे से ठीक पहले, 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद का आह्वान…आखिर क्यों

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur Maha Bandh Protest : रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे और राज्योत्सव से ठीक एक दिन पहले, राजधानी रायपुर में महाबंद का ऐलान कर दिया गया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के विरोध में यह बड़ा कदम उठाया है।

Raipur Maha Bandh Protest : पार्टी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 23 अक्टूबर के आसपास हुई इस घटना को लोकल पुलिस के संज्ञान में आने के बावजूद प्रशासन द्वारा छिपाकर रखा गया। पार्टी सदस्यों ने संदेह जताया है कि घटना को छिपाना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

READ MORE : PM Modi Raipur visit : रायपुर में पीएम मोदी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 IPS और 100 अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा को

महाबंद से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का मानना है कि महाबंद के जरिए अपराधियों पर दबाव बनेगा और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद घटना को सार्वजनिक नहीं किया गया और पुलिस घटना के तीन-चार दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

  • बंद की तारीख: 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार
  • उद्देश्य: छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी और साजिश का पर्दाफाश करना।
  • अपील: पार्टी ने रायपुर के व्यापारियों, नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे राज्य के प्रति निष्ठा दिखाने और अपराधियों को जेल भिजवाने में मदद करने के लिए एक दिन के लिए प्रतिष्ठान बंद रखें।

पार्टी सदस्यों ने कहा है कि “राज्योत्सव से ठीक पहले किया गया यह दुष्कृत्य अक्षम्य है।” महाबंद के जरिए वे छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को लोकतांत्रिक ढंग से राज्य और केंद्र शासन तक पहुंचाना चाहते हैं।

READ MORE : Raipur Municipal Corporation :रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी बने नए नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम सभापति ने जारी किया आदेश

पीएम मोदी का आगमन 1 नवंबर को

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस (राज्योत्सव) मना रहा है, जिसके शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर आ रहे हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here