Saturday, October 3, 2026
Home National Rajasthan SIR campaign : मतदाता सूची सत्यापन पर विवाद: मंत्री राठौड़ बोले–...

Rajasthan SIR campaign : मतदाता सूची सत्यापन पर विवाद: मंत्री राठौड़ बोले– “हर नागरिक असली वोटर की पहचान चाहता है”

Rajasthan SIR campaign :  जयपुर। राजस्थान में SIR (सत्यापन एवं पहचान रजिस्टर) अभियान के दूसरे चरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस मुद्दे पर विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष घुसपैठियों के साथ खड़ा हो गया है, जबकि हर नागरिक चाहता है कि मतदाता सूची का सत्यापन हो ताकि असली वोटर की पहचान बनी रहे।

Read More : Special Intensive Review (SIR) : 12 राज्यों में SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला; बिहार में 69 लाख नाम काटने का उठाया मुद्दा

Rajasthan SIR campaign :  राठौड़ ने कहा, “जहां मिलावट होगी, वहां असली वोटर की कीमत खत्म हो जाएगी। राष्ट्र में सही मतदाता की पहचान करके उसे सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं चाहता। जिस तरह विपक्ष ने कई सालों तक मिलावटी सरकारें बनाईं, अब वे मिलावटी वोटर बनाना चाहते हैं।”

Read More : Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा SIR: 28 अक्टूबर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज

Rajasthan SIR campaign :  मंत्री के इस बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर SIR अभियान के नाम पर वोटर सूची से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, वहीं सरकार का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी कदम है।

Share The News
Previous articleKanker Naxal Surrender : 21 नक्सलियों ने रेड कारपेट पर किया आत्मसमर्पण…
Next articleRaipur Maha Bandh Protest : PM मोदी के दौरे से ठीक पहले, 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद का आह्वान…आखिर क्यों
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here