सीमा पार से दुश्मन की दोहरी चाल : पाक के ड्रोन हमलों के पीछे तुर्की के ऑपरेटर्स….

Parivesh

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ हाल ही में हुए ड्रोन हमलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन हमलों को पाकिस्तानी सेना के नहीं, बल्कि तुर्की के प्रशिक्षित सैन्य विशेषज्ञों द्वारा ऑपरेट किए जाने के ठोस संकेत मिले हैं। खुफिया सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने अपने सीमावर्ती इलाकों में तुर्की के ड्रोन ऑपरेटर्स को तैनात किया था, जो भारतीय सैन्य ठिकानों और संवेदनशील इलाकों को टारगेट कर रहे थे।

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर है। एजेंसियों का मानना है कि यह सहयोग महज तकनीकी नहीं, बल्कि रणनीतिक सैन्य साझेदारी की ओर इशारा करता है। इससे भारत की सुरक्षा रणनीति को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत पड़ सकती है।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाक्रम भारत के लिए केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि तुर्की के बदलते वैश्विक रुख पर भी सतर्क रहने का संकेत है। फिलहाल भारतीय सेना और खुफिया तंत्र इस गठजोड़ की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *