Frontier Corps Headquarters : पाकिस्तान : फ्रंटियर कोर मुख्यालय बना निशाना: धमाके के बाद गोलीबारी, कई घायल

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार को एक भीषण धमाके से दहल उठी। पूर्वी क्वेटा स्थित फ्रंटियर कोर (एफसी) मुख्यालय के पास अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में गोलीबारी भी हुई। इस हमले में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके की आवाज़ दूर-दराज़ तक सुनाई दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों और घरों की खिड़कियां चटक गईं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

Read More : Bhind Accident : भिंड में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को रौंदा, गोताखोर भोला खान सहित 5 की मौके पर मौत…

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने क्वेटा के सिविल अस्पताल, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया गया। घायलों और मृतकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्वेटा लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों का केंद्र माना जाता रहा है। सुरक्षाबलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर यह हमला एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More : police head constable recruitment : पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 509 पदों पर निकली वैकेंसी

सूत्रों के मुताबिक धमाके के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। शहर में तनाव का माहौल है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories