उफनते नाले में बहे मासूम भाई-बहन, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम…

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। कोतवाली थानांतर्गत बिलासपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम छीरपानी में बारिश के कारण उफन रहे एक नाले के तेज बहाव में दो मासूम भाई-बहन बह गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है।

READ MORE : police head constable recruitment : पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 509 पदों पर निकली वैकेंसी

यह घटना उस समय हुई जब दयाराम सिंह के तीन बच्चे दुर्गा पंडाल देखकर वापस लौट रहे थे। नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से 7 वर्षीय दीपिका और 4 वर्षीय अंकुश बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, लगभग एक किलोमीटर दूर नाले से दोनों मासूमों के शव बरामद किए गए।

READ MORE : Indore Breaking : पाथ इंडिया के MD नितिन अग्रवाल के घर ED का छापा, अनिल अंबानी से जुड़े मामले में कार्रवाई

इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories