Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhind Accident : भिंड में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को...

Bhind Accident : भिंड में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बाइकों को रौंदा, गोताखोर भोला खान सहित 5 की मौके पर मौत…

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

Bhind Accident : भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक बच्चा और एक बच्ची शामिल हैं। यह हृदय विदारक घटना फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी पुलिया के पास हुई।

READ MORE : police head constable recruitment : पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 509 पदों पर निकली वैकेंसी

Bhind Accident : मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पांचों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

READ MORE : Indore Crime News : शर्मनाक : मां के प्रेमी ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला भी देती थी अपने आशिक का साथ…..

मृतकों में जिले के नामचीन गोताखोर भोला खान के भी शामिल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम हाउस में रखवाया है। पुलिस अब मृतकों की शिनाख्त और कंटेनर चालक की तलाश में जुट गई है। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here