Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime News : शर्मनाक : मां के प्रेमी ने की नाबालिग...

Indore Crime News : शर्मनाक : मां के प्रेमी ने की नाबालिग से छेड़छाड़, महिला भी देती थी अपने आशिक का साथ…..

Indore Crime News
Indore Crime News

 Indore Crime News : इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां के प्रेमी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता की मां ने भी अपनी बेटी का साथ देने के बजाय आरोपी प्रेमी का समर्थन किया।

READ MORE : Betul News : जननी एक्सप्रेस 108 हादसे का शिकार, नवजात की मौत, प्रसूता और परिजन घायल….

 Indore Crime News : पीड़िता अपने पिता के साथ हीरानगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण वे अलग-अलग रहते हैं। इसी दौरान उसकी मां का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध बन गया।

नाबालिग का आरोप है कि उसकी मां के उसी प्रेमी ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी मां ने आरोपी का पक्ष लिया और उसे संरक्षण दिया।

READ MORE : घोर कलयुग, मौसी के प्रेम में अंधा हुआ भांजा, 2 साल उम्र बढ़ाकर कोर्ट में दिया शादी का आवेदन….

मामले की गंभीरता को देखते हुए हीरानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here