Tikamgarh Khad Sankat : खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा…..

Parivesh
Tikamgarh Khad Sankat

Tikamgarh Khad Sankat : टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव धसान क्षेत्र में खाद की भारी कमी से परेशान किसानों का सब्र आखिर टूट गया। सोमवार सुबह किसानों ने सागर–टीकमगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Tikamgarh Khad Sankat : किसानों का कहना था कि रबी फसल की बुआई शुरू हो चुकी है, लेकिन खाद की उपलब्धता न होने से उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से सहकारी समितियों और दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी खाद नहीं मिल पा रही है।

READ MORE : MP Big Breaking : वुमन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर CM डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, एमपी की बेटी क्रांति गौड़ को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये….

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे और किसानों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी को शीघ्र ही आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद किसानों ने जाम खत्म किया।

READ MORE : MP BREAKING : शहजानी पार्क के सामने लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बार

अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही किसानों को खाद का वितरण शुरू किया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *