Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Road Accident : सड़क पार करते समय हाइड्रा की चपेट में...

Gwalior Road Accident : सड़क पार करते समय हाइड्रा की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत…

Gwalior Road Accident
Gwalior Road Accident

Gwalior Road Accident : ग्वालियर। शहर के मुख्य मार्ग ग्वालियर रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चतुरी जाटव, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, अपने रिश्तेदार के घर गणेश कॉलोनी आए हुए थे। वापस लौटते समय जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Gwalior Road Accident : हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइड्रा चालक ने वाहन को बेहद लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

READ MORE : Gwalior Crime : ग्वालियर में देर रात चली गोलियां: हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया समेत पांच पर आरोप, दो युवक घायल

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाइड्रा वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE : Gwalior Suicide Case : सूदखोरों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here