Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : सिंगरौली में भाजपा पार्षद की गाड़ी पर फायरिंग, घटना...

M.P News : सिंगरौली में भाजपा पार्षद की गाड़ी पर फायरिंग, घटना से हड़कंप

सिंगरौली :सिंगरौली जिले में भाजपा पार्षद कमलेश वर्मा की गाड़ी पर कथित फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। मामला बीती रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही यूनियन बैंक के पास अपनी स्कॉर्पियो वाहन खड़ी करके पार्षद अपने मित्रों के साथ बैठे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा मिला।

पुलिस महकमे में हड़कंप

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा से फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया गया। टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैधानिक साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है।

शिकायत और कानूनी कार्रवाई

भाजपा पार्षद ने नवानगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Indore Contaminated Water : भागीरथपुरा में दूषित पानी से 8 मौत, लोग कई महीनो से कर रहे थे शिकायत

फोरेंसिक जांच जारी

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि फोरेंसिक टीम शीशे और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनता और सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज उपलब्ध कराने का आग्रह कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here