Rewa News: रीवा बिजली विभाग में गजब का मामला! भतीजी की जगह सालों से काम कर रहा शख्स, अधिकारी बोले- बिना वेतन कर रहा श्रमदान

Sanjay Sahu
Rewa News:

Rewa News: रीवा: शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और उनकी नियुक्ति को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रीवा के नेहरू नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता पश्चिम संभाग से सामने आया है, जहां एक शख्स पिछले कई सालों से अपनी भतीजी की जगह ऑपरेटर पद पर काम कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले को लेकर अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया, वह अपने आप में चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, रीवा के नेहरू नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता पश्चिम संभाग कार्यालय में, राकेश मिश्रा नाम के एक शख्स के लंबे समय से ऑपरेटर का काम करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी भतीजी की जगह यह काम कर रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर वह किस आधार पर इतने सालों से कार्यालय में काम कर रहा है, और इस व्यवस्था के पीछे की वास्तविक स्थिति क्या है। जब इस संबंध में कार्यपालन यंत्री भूपेश विक्रम सिंह से जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि संबंधित व्यक्ति अपनी मर्जी से बिना किसी वेतन के श्रमदान कर रहा है।

 

Rewa News: हालांकि, अधिकारियों के इस जवाब के बाद भी कई सवाल खड़े होते हैं। क्या इस व्यवस्था से जुड़े कोई आधिकारिक आदेश या दस्तावेज हैं, क्या विभाग में इस तरह काम करने की अनुमति है, और आखिर वर्षों से चल रही इस व्यवस्था की वास्तविकता क्या है। क्या ऐसे किसी भी व्यक्ति को कंप्यूटर में काम करने की इजाजत दी जा सकती है, जब ऐसा कोई आदेश नहीं है, अब ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *