Akodia Nagar :अकोदिया : अकोदिया नगर के पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रमेश राजपूत को पत्रकार संघ अकोदिया का निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
Akodia Nagar :बैठक में पत्रकार सुनील वर्मा, कमल प्रजापति, आयुष चांडक, दीपक अग्रवाल, शुभम चिढा़र तथा प्रकाश केवट सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर रमेश राजपूत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
Akodia Nagar :नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश राजपूत ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पत्रकार संघ अकोदिया की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
Akodia Nagar :अध्यक्ष बनने पर अकोदिया, रानी बड़ौद एवं आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा स्वागत किया गया तथा बधाइयों का दौर चलता रहा। अध्यक्ष बनने पर रमेश राजपूत ने कहा कि नई कार्यकारिणी में उर्जावान पत्रकारों को शामिल किया जाएगा, पत्रकारों को उनका खोया हुआ सम्मान दिलाया जाएगा । पत्रकारों के हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, संगठन में जो भी निर्णय लिया जाएगा सभी सदस्यों की आपसी सहमति से ही लिया जाएगा ।









