Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द अपडेट के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 29 जून 2026 के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है। इससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।






