Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP BREAKING : शहजानी पार्क के सामने लगी भीषण आग, आसमान में...

MP BREAKING : शहजानी पार्क के सामने लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बार

MP BREAKING
MP BREAKING

MP BREAKING : भोपाल। राजधानी के शहजानी पार्क के सामने शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग प्लास्टिक की पानी की टंकियों और पार्क में बने गोबर प्लांट में लगी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में काले धुएं के गुब्बार छा गए।

MP BREAKING : सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।

 

MP BREAKING : स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में गर्मी और धुआं फैल गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here