M.P News : भोपाल में LPG गैस को लेकर जंग जैसे हालात! एक सेकंड में 5000 बुकिंग, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य पूर्व में जारी इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस को लेकर जंग जैसे हालात बन गए हैं।

लोगों में गैस की संभावित कमी की आशंका के कारण तेजी से सिलेंडर बुकिंग कराई जा रही है, जिससे सिस्टम पर भारी दबाव पड़ गया है।

एक सेकंड में 5000 तक बुकिंग

गैस एजेंसियों के अनुसार सिलेंडर बुकिंग की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि एक सेकंड में करीब 5 हजार तक बुकिंग दर्ज हो रही हैं।अचानक बढ़ी इस मांग के कारण गैस एजेंसियों के सर्वर बार-बार ठप हो रहे हैं, जिससे कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होटल और रेस्टोरेंट पर बढ़ा संकट

स्थिति यह है कि राजधानी भोपाल के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के पास अब सिर्फ एक से दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है।अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो खाने-पीने के कारोबार पर सीधा असर पड़ सकता है।

Read More : M.P Weather : मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश में मौसम, रतलाम में 40°C; 14-15 मार्च को बारिश का अलर्ट

कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद

मौजूदा हालात को देखते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है।इस फैसले के बाद होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि उनका पूरा कारोबार गैस सिलेंडर पर ही निर्भर करता है।

प्रशासन की नजर स्थिति पर

प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश की जा रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर मिलती रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *