भोपाल। Nishaanebaz.com-Bhopal New Market Fire: राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध और व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बाजार स्थित एक छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे बाजार परिसर में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण भटूरे बनाने वाली भट्टी और संभावित शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
Read More : Dumna Airport Flight Shock: डुमना एयरपोर्ट को झटका, बंद होगी जबलपुर और इंदौर के बीच इकलौती उड़ान
आग की लपटों ने पलक झपकत ही आसपास मौजूद लगभग 5 से 6 स्थायी दुकानों और 8 से 10 अस्थायी रेहड़ियों (ठेलों) को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि दुकान के पास स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर की मजबूत दीवार ढाल बन गई, जिससे आग मंदिर के भीतर तक नहीं पहुंच सकी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और व्यापारियों के अनुसार, आग के तांडव से दुकानों में रखा लगभग 10 करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया है। हालांकि, घटना के वक्त दुकान में मौजूद ग्राहक और स्टाफ समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
Read More : Raipur Drug Smuggling Busted: 64 लाख का गांजा बरामद, 5 आरोपी और एक नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे
हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भेल (BHEL) से सीआईएसएफ (CISF) की फायर फाइटिंग टीम को भी बुला लिया गया। करीब 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन धुएं का गुबार 2 से 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। इस घटना से बाजार के व्यापारियों और खरीदारी करने आए लोगों में काफी दहशत का माहौल देखा गया।
Read More : MP Nana Connection Film: मध्य प्रदेश से रहा नाना पाटेकर का गहरा जुड़ाव, पचमढ़ी और ग्वालियर में की थी शूटिंग
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी भी स्थिति का जायजा लेने न्यू मार्केट पहुंचे। विधायक सबनानी ने कहा कि आज का यह हादसा एक बड़ा सबक है और जल्द ही न्यू मार्केट को हर प्रकार के अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।






