Purani Basti Police Action : नशीली टेबलेट की तस्करी करते विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार; महाराज बंद तालाब के पास पुलिस ने बिछाया जाल, 140 टेबलेट जब्त

VIKASH KHALKHO

Purani Basti Police Action : रायपुर (27 फरवरी 2026): राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। डीसीपी वेस्ट जोन श्री संदीप पटेल (IPS) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत महाराज बंद तालाब के पास एक युवक पीले रंग के थैले में नशीली टेबलेट लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और संदेही को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

140 नशीली टेबलेट बरामद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से Nitrazepam Tablets (Nitrosun 10) की 14 स्ट्रिप बरामद हुईं, जिनमें कुल 140 टेबलेट थीं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 14,000/- रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जब आरोपी से इन दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब या पर्ची पेश नहीं कर सका।

आरोपी पहुँचा जेल पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक प्रधान उर्फ नंदू (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खम्हारडीह की BSUP कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(ब) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर पुलिस का कहना है कि शहर में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए निगरानी और तेज की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: विवेक प्रधान उर्फ नंदू (पिता: नरेश प्रधान)

  • उम्र: 26 वर्ष

  • निवासी: BSUP कॉलोनी, खम्हारडीह, रायपुर।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *