Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS :पितावली राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मिल सील,...

CG NEWS :पितावली राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मिल सील, 26329 क्विंटल धान व 1733 क्विंटल चावल जब्त, 4 वाहन भी पकड़े गए

CG NEWS :महासमुंद: राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज पितावली राइस मिल, महासमुंद में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान कई अनियमितता सामने आई।मंडी अभिलेखों के अनुसार खरीदा गया धान स्टॉक, राइस मिल परिसर में भौतिक सत्यापन के दौरान मेल नहीं पाया गया। इस गंभीर लापरवाही एवं नियम उल्लंघन को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया।

 

CG NEWS :खाद्य अधिकारी अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पितावली राइस मिल, महासमुंद में की गई कार्रवाई के दौरान धान 26329 क्विंटल (65823 नग कट्टा) और चावल 1733.63 क्विंटल (3567 नग कट्टा) जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडी द्वारा धान से भरे 04 वाहनों को भी जब्त कर थाना महासमुंद में अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here