HomeNationalUP Breaking : फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 1...

UP Breaking : फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 1 की मौत, 6 घायल

Date:

Related stories

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके में भवन की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

massive explosion coaching centre Farrukhabad debris fell 20 metres away |  फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, 20 मीटर दूर जाकर गिरा मलबाRead More : RBI new system : आज से चेक क्लियर होंगे एक ही दिन में, RBI ने लागू किया नया सिस्टम

प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर तैनात हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ या नहीं।

Read More : Cricket News : शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, श्रेयस उपकप्तान, शमी-जडेजा टीम से बाहर — टीम चयन में दिखा भविष्य का रोडमैप

धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पड़ोसियों और राहगीरों ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों में मदद की। फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here