Pahalgam Attack Side Effect : ट्रेन में पहलगाम हमले का वीडियो देखने पर युवक से मारपीट…..

Parivesh
Pahalgam Attack Side Effect

इंदौर। Pahalgam Attack Side Effect :  देश में बढ़ती असहिष्णुता का एक और उदाहरण सामने आया है। एक ट्रेन यात्रा के दौरान पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े वीडियो को मोबाइल पर देखने पर एक युवक को न सिर्फ अपमानित किया गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई।

सूत्रों के मुताबिक, युवक जब पहलगाम हमले का वीडियो देख रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। वीडियो को फर्जी बताते हुए पहले युवक को अपशब्द कहे गए और फिर हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक से कहा, “देशभक्ति का दिखावा ट्रेन में मत कर, बाहर जाकर कर,” और उसे ट्रेन से उतरने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित युवक ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या अब व्यक्तिगत सोच और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी दबाव बनाया जाने लगा है?

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग इस तरह की घटनाओं को समाज के लिए खतरनाक संकेत बता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *