Thursday, May 28, 2026
37.1 C
Raipur

Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले…

भोपाल | भोपाल के वल्लभ भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। बैठक की शुरुआत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर चर्चा के साथ हुई।

कैबिनेट में कई बड़े विकासात्मक और सांस्कृतिक फैसले लिए गए:

गेहूं उपार्जन: 5 मई को गेहूं खरीदी कार्य पूर्ण हुआ, कुल 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसके बदले 18,842 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

धार्मिक पर्यटन: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों को जोड़कर एक धार्मिक सर्किट विकसित करने की योजना। साथ ही भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों और नाथ परंपरा स्थलों का भी विकास होगा।

देवी अहिल्याबाई होल्कर: उनकी 300वीं जयंती पर इंदौर और महाराष्ट्र में विशेष कैबिनेट बैठकें आयोजित होंगी।

डिजिटलीकरण व सांस्कृतिक संरक्षण: लिपि, नृत्य, नाटिका और फिल्म के जरिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा।

टेक्सटाइल व औद्योगिक विकास: 16 मई को इंदौर में रीजनल टेक्सटाइल एक्सपो और ग्रोथ कॉन्क्लेव होगा। 14 मई को बेंगलुरु में उद्योग से जुड़े कार्यक्रम, भूमि आवंटन और हाई-स्पीड मेट्रो कोच निर्माण पर चर्चा।

रोजगार: 10वीं-12वीं पास युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।

खेलो इंडिया: एमपी का शानदार प्रदर्शन – 9 गोल्ड, 5 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज के साथ 6वां स्थान।

वन्य सुरक्षा: हाथियों से मानव जीवन की सुरक्षा हेतु 47 करोड़ की योजना बनाई गई। ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

बैठक में यह भी माना गया कि इस बार समर्थन मूल्य और बाजार रेट में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण किसानों की रुचि कम रही।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories