Bilaspur News : वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मांगते पकड़ा गया पुलिसकर्मी हुआ निलंबित….

Parivesh
Bilaspur News : वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। Bilaspur News : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह नाबालिग लड़की की बरामदगी के बदले परिजनों से 20 हजार रुपये की मांग करता दिख रहा है।

चार महीने से लापता नाबालिग लड़की का लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई के नाम पर परिजनों से अवैध रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एएसआई हेमंत पाटले को निलंबित कर ‘लाइन अटैच’ कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग लड़की को जल्द बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा और दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *