निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है। बोर्ड रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
5.66 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी। अब लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।
मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम तैयारी खत्म
बोर्ड सचिव पुष्पा साहू के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था। फिलहाल रिजल्ट डेटा का मिलान और अंतिम तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख तय की।
Read more : रायपुर में बुद्ध जयंती पर मांस-मटन की बिक्री रहेगी बंद! निगम ने जारी किए सख्त निर्देश
हिंदी पेपर लीक के कारण रिजल्ट में हुई देरी
इस बार बोर्ड परीक्षाओं के दौरान हिंदी विषय का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इसके चलते हिंदी परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को आयोजित करनी पड़ी। इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। पहले बोर्ड अप्रैल के मध्य तक परिणाम जारी करने की तैयारी में था।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 68.76 प्रतिशत रहा था, जबकि 12वीं का परिणाम 82.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले साल 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर रहा था।
ऐसे चेक करें CGBSE Board Result 2026
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—
- आधिकारिक वेबसाइट
cgbse.nic.inयाresults.cg.nic.inपर जाएं - होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
- Submit बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें
प्रवेश परीक्षाओं के लिए जरूरी होगा रिजल्ट
राज्य के हजारों छात्र विभिन्न कॉलेजों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज जारी होने वाला परिणाम छात्रों के अगले शैक्षणिक सत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











