कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का देशभर में विरोध, आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी विजय शाह का पुतला दहन….

Parivesh

रायपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी इस बयान को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने आज शाम 4 बजे प्रदेशभर में मंत्री विजय शाह का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

इस संबंध में PCC चीफ दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने मंत्री के बयान को देश की बेटियों और सेना का अपमान बताते हुए रायपुर के सिविल लाइन थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का कहना है कि यदि ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने देश की बहादुर महिला अधिकारी के समर्थन में खड़े रहने की बात भी कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *