Bijapur News : माओवादियों ने की पांचवीं बार शांति वार्ता की अपील…

Parivesh

जगदलपुर। बीजापुर जिले में माओवादी संगठन की ओर से एक बार फिर शांति वार्ता की पेशकश की गई है। माओवादी केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर केंद्र सरकार से अपील की है कि वह बातचीत को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

यह संगठन की ओर से पांचवीं बार है जब शांति वार्ता की सार्वजनिक पेशकश की गई है। माओवादियों ने कहा है कि अगर केंद्र की मोदी सरकार वाकई में वार्ता के लिए तैयार है, तो इसे लेकर अपना रुख सार्वजनिक करे।

उधर, सुरक्षा एजेंसियां इस संदेश को गंभीरता से ले रही हैं। विशेषज्ञ इसे माओवादियों की रणनीतिक चाल भी मान रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *