Raipur Crime : रायपुर में प्रेमिका की हत्या: चरित्र शंका में पत्थर से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित सिसोदिया (पारधी) ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या करना स्वीकार किया है।

Raipur Crime : मामले की शुरुआत तब हुई जब 31 मार्च को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पीछे एक महिला का शव मिला। शव के पास खून से सना पत्थर पड़ा था और महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Raipur Crime : जांच के दौरान मृतका की पहचान राधा पट्टी (30) के रूप में हुई, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की रहने वाली थी और उरला क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया कि वह अपने पूर्व पति को छोड़कर आरोपी अमित सिसोदिया के साथ रह रही थी।

 

Raipur Crime : पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई और संदेह के आधार पर अमित सिसोदिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका का प्रेमी था और चरित्र शंका के चलते गुस्से में आकर उसने पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *